देहरादून : उत्तराखंड जिसे शांत प्रदेश और विभिन्न धार्मिक स्थलों के होने से देवभूमि कहा जाता है कभी अपनी आध्यात्मिक शान्ति के लिए विश्व प्रसिद्ध था लेकिन बीते कुछ सालों में यहाँ भी अपराध के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुई है,हत्या ,गोलीबारी ,लूट-पाट जैसी घटनाएं अब आए दिन ख़बरों में रहती हैं जिससे आम जन-मानस दहशत में है और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं,बीती रात देहरादून के रायपुर क्षेत्र रिंग रोड 6 नंबर पुलिया के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने गोलीबारी हो गई इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
3 जुलाई की रात लगभग 9,9:30 के बीच अंग्रेजी शराब के दुकान के पास दो पक्षों में विवाद हो गया और कई राउंड फायर हो गया जिसमें वहां मौजूद दो व्यक्ति फायर की चपेट में आ गए,घायल होने वाले व्यक्तियों की पहचान कवीन्द्र शर्मा जो कि बिजनौर निवासी हैं उनके पैर में गोली लगी ,वहीं दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान नवीन राणा के रूप में हुई गोली नवीन के कंधे के आर-पार हो गई ,दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जिनकी स्थति खतरे से बाहर बताई जा रही है,पुलिस को दिए बयान में दोनों ने बायता कि उनका घटना से कोई लेना-देना नहीं है।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में शराब की दुकान के सामने बैठ गए और वाइन शॉप को बंद करने की मांग करने लगे,वहीं रायपुर विधायक के खिलाफ भी नाराजगी व्यक्त की गई ,स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शराब की दुकान का पहले भी विरोध जताया गया था लेकिन विरोध के बाद भी यहाँ पर शराब की दुकान खोल दी गई ,आए दिन यहां पर लड़ाई-झगडे की घटनाएं सामने आती हैं जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं ,कई बार तो शराबी कॉलोनी तक शराब पीने पहुँच जाते हैं।
पुलिस ने मौके पर इलाके की घेराबंदी कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी हालाँकि पुलिस को घटनास्थल से कोई ठोस सबूत नहीं मिले और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है,देर रात तक स्थानीय निवासी शराब की दुकान के बाहर ही बैठे रहे और जल्द इस घटना के आरोपियों को पकड़ने की मांग की गई ,वहीं यहाँ से शराब की दुकान को हटाने पर भी जोर देते रहे।वहीं पुलिस ने देर रात दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ जारी है,घटना स्थल से पुलिस को ना ही खून के धब्बे मिले और ना ही कारतूस बरामद हुआ,पुलिस को शक है कि फायरिंग ऑटोमेटिक हथियार से की गई है।
