Uttarakhand: मां-बेटी से Gang rape के पांच आरोपी गिरफ्तार, BKU टिकैत गुट का मंडल महासचिव भी अरेस्ट | Pradhan Times - Pradhan times
19 Jun, 2025
Latest News

Uttarakhand: मां-बेटी से Gang rape के पांच आरोपी गिरफ्तार, BKU टिकैत गुट का मंडल महासचिव भी अरेस्ट | Pradhan Times

Uttarakhand:उत्तराखंड के रूड़की में हई दिल दहला देने वाली घटना ने सबको अंदर से झंझोड़ कर रख दिया था। जहां रुड़की स्थित सिविल लाइन कोतवाली में एक छह वर्षीय बच्ची और उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे अपराध को अंजाम दिया गया था।

वहीं अब एक्शन मोड में आई पुलिस और एसओजी ने इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। बता दें पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

इस केस में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के एक नेता समेत मुज्जफरनगर, सहारनपुर और कलियर निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Uttarakhand: ‘भाकियू’ ने आरोपियों को संगठन से निकाला

वहीं आरोपियों का पर्दा फाश होने के बाद ‘भाकियू’ ने आरोपियों को संगठन से निकाल दिया है।इस मामले का खुलासा करते हुए हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 24 जून की रात वारदात होने के बाद अस्पताल में भर्ती महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी।

इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला. पुलिस ने इन दोनों सबूतों की मदद से रात-दिन एक कर केवल 6 दिनों में इन दरिंदों को धरपकड़ा और जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है। हरिद्वार पुलिस के इस काम की हर कोई सरहाना कर रहा है।

इसे भी पढ़े – Uttarakhand : 26 डॉक्टरों कर्मचारियों ने पहाड़ चढ़ने से किया मना, आयुष विभाग ने रोका वेतन | Pradhan Times

दरअसल 24 जून को पिरान कलियर निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ शुक्रवार देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी। महिला का आरोप है कि रास्ते में एक कार से उसने लिफ्ट मांगी जिसमें कुछ लोग पहले से सवार थे।

चलती कार में ही महिला और उसकी 6 साल की मासूम से गैंगरेप किया

महिला का आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में ही महिला और उसकी 6 साल की मासूम से गैंगरेप किया गया और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।

महिला लहूलुहान हालत में अपनी बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुई बर्बरता की जानकारी दी।

इसे भी पढ़े – Uttarakhand : बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, खाली पदों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये बड़े निर्देश | Pradhan Times

आनन-फानन में बच्ची को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, साथ ही महिला का भी मेडिकल कराया गया था जिसके बाद रेप की पुष्टि हुई।

वहीं पुलिस ने 6 दिन के भीतर इन दरिंदों को गिरफ्तार करके ये साबित कर दिया है कि, देश में महिलाओं के साथ गलत करने वालो को अब बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस का ये काम वाकई सरहनीय है।