Nainital की मॉल रोड पर नहीं चलेंगे वाहन, DM ने तीन घंटे का प्रतिबंध लगाया | Pradhan Times

Nainitalनैनीताल में गर्मियों के सीजन में हर साल की तरह इस साल भी रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। जिससे हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम ज्यादा ना हो इसके लिए अलग-अलग स्थानों को वाहनों की पार्किंग के लिए पहले ही चुना जा चुका है। इसके अलावा कई बार नैनीताल से पहले ही गाड़ियों को रोका जा रहा है और सैलानी शटन सेवा से शहर में दाखिल हो रहे है।

Nainital : डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बड़ा फैसला किया

पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बड़ा फैसला किया है। अग्रिम आदेशों तक अपर माल रोड नैनीताल में पूर्व में सायं 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक के समय को परिवर्तित करते हुए अब सायं 6.00 से रात्रि 9.00 बजे तक के लिए वाहनों का आवागमन पूर्ण से प्रतिबंधित के आदेश जारी किए है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।

Nainital : वाहनों का आवागमन एक साथ होने के कारण दुर्घटनाओ की संभावना

वर्तमान में सरोवर नगरी नैनीताल में अत्याधिक पर्यटकों के आवागमन से भीड़ होने के कारण सायंकाल में अपर माल रोड, नैनीताल में पर्यटकों एवम अन्य वाहनों का आवागमन एक साथ होने के कारण दुर्घटनाओ की संभावना, बढ़ने को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने यह फैसला किया है।

Also Read : Dehradun : उत्तराखंड में बदले ट्रैफिक नियम, अब हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान | Pradhan Times