Uttarakhand : “नायक” मोड में CM धामी, अचानक कार्यालय पहुंचकर RTO को किया सस्पेंड | Pradhan Times

Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में देखे गए हैं। वह अचानक देहरादून आरटीओ कार्यालय पहुंचे और वहां पहुंच कर उन्होंने तत्काल रुप से आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि कार्यालय में 80 फ़ीसदी कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे। जिसे बड़ी लापरवाही मानते हुए सीएम धामी ने एक्शन लिया है। Also Read : Tomato Flu : बच्चों में तेजी से फैल रहा है टोमैटो फ्लू, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय | Pradhan Times बताया जा रहा है कि देहरादून आरटीओ कार्यालय को लेकर कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह 10:00 बजे के आसपास कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया और लापरवाहियों को बारीकी से टटोला। Also Read : Uttarakhand : ‘फटी जींस’ वाले बयान पर गर्व महसूस करते हैं पूर्व सीएम TSR, कही ये बात | Pradhan Times

Uttarakhand :आरटीओ दिनेश पठोई सस्पेंड

इस दौरान सीएम धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार 10:00 बजे तक कार्यालय में 80 फ़ीसदी से अधिक कर्मचारी दफ्तर ही नहीं पहुंचे थे। अब सभी से जवाब तलब करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सीएम धामी के इस एक्शन को खूब वाहवाही मिल रही हैं। Also Read : Chardham Yatra : केदारनाथ में श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख पार, 31 मई तक पंजीकरण फुल | Pradhan Times