देहरादून: लोकसभा चुनाव की तारिख का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। वही इसी के साथ भाजपा भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी अखाड़े में उतर गई है। इसी कड़ी में अब पीएम मोदी राहुल गांधी को जवाब देने 28 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। अपने इस दौरे के दौरान वह नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में रैली करेंगे। जिसके बाद वह सभी कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे।
वही इसी के साथ रैली स्थल को लेकर जल्द दी फैसला कर लिया जाएगा। हालांकि, लोकसभा संयोजक मानस एवं जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने 28 मार्च को मोदी मैदान में प्रधानमंत्री की विशाल रैली होने की संभावना जताई है। प्रधानमंत्री की रैली की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। भाजपा राज्य प्रभारी/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने भी 28 मार्च को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में मोदी की रैली की बात कही है।