President Word Gender Neutral : ‘राष्ट्रपति’ शब्द को जेंडर न्यूट्रल घोषित करने की मांग, कांग्रेस नेता ने उठाई मांग | Pradhan Times

President Word Gender Neutral : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी के बाद सियासत गरमाई हुई है। हालांकि उन्होंने लिखित में माफी भी मांग ली है।

इधर इस मामले में मचे बवाल के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और भिंड से लोकसभा चुनाव लड़ चुके देवाशीष जरारिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखा है।

भिंड से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके जरारिया ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से ‘राष्ट्रपति’ शब्द को जेंडर न्यूट्रल (लैंगिक तटस्थ) करने की मांग की है।

President Word Gender Neutral : देवाशीष ने लिखा राष्ट्रपति को लिखा पत्र

देवाशीष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में लिखा- आपके भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति और देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने से देश गौरवान्वित है।

आपका यह कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। करोड़ों दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, गरीबों के लिए प्रेरणा बनेगा ऐसा मेरा विश्वास है।

आपके देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचन से सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी अभिभूत है, लेकिन देश में आपको संबोधित करने को लेकर जो विवाद की स्थिति बनी है, वो निराशाजनक है।

President Word Gender Neutral : राष्ट्रपति शब्द को बदलने की मांग

दरअसल कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर में लिखा- भारत के आम नागरिक होने के नाते इस विषय को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति शब्द को लैंगिक तटस्थ करने की जरूरत है।

विश्व में ऐसे उदाहरण है कि जब कोई पद लैंगिकता प्रदर्शित कर रहा हो, तो उसे लैंगिक तटस्थ शब्द से बदल दिया गया है। उदहारण के लिए अंग्रेजी में Chairman शब्द के स्थान पर Chairperson का इस्तेमाल किया जाने लगा है।

Batsman के स्थान पर Batter शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में आपके बाद भी कई भारतीय महिलाएं देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होंगी।

इस बेवजह के विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए आप स्वयं आगे आएं और राष्ट्रपति शब्द को किसी लैंगिक तटस्थ शब्द से बदल दें।

Independence Day 2022 : स्वतंत्रता दिवस के पहले अलर्ट सुरक्षा एजेंसियां, इस साज्श को अंजाम दे सकते है आतंकी | Pradhan Times