Dehradun : धामी सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग | Pradhan Times

Dehradun : लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्रियों को विभाग दे दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 23 विभाग रखें हैं। इस लिस्ट में सूचना, ऊर्जा, राजस्व और गृह समेत अन्य विभाग हैं।

  • सतपाल महाराज को लोक निर्माण, पंचायती राज और संस्कृति विभाग समेत 10 विभाग मिले।
  • सुबोध उनियाल को वन विभाग समेत 4 अतिरिक्त विभाग मिले।
  • धन सिंह रावत को एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी। इसके अलावा 6 अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी मिली।
  • गणेश जोशी के पास कृषि विभाग समेत 9 विभागों की जिम्मेदारी निभाएंगे।
  • रेखा आर्या बनी प्रदेश की खेल मंत्री। इसके अलावा उन्हें 4 अतिरिक्त विभाग भी मिले।
  • चंदनराम दास को परिवहन विभाग और 6 अन्य विभाग।
  • सौरभ बहुगुणा को गन्ना विकास विभाग समेत 6 विभाग मिले।
  • प्रेम चंद अग्रवाल को वित्त समेत 6 अन्य विभाग मिले।

Ghurdauri Engineering College के छात्र Karthikeya को Amazon ने दिया 97 लाख का सैलरी पैकेज, पढ़े पूरी खबर | Pradhan Times