Dehradun : सहसपुर के आलीशान रिजॉर्ट में चल रहा था कैसीनो का अवैध धंधा, संचालक समेत 25 गिरफ्तार | Pradhan Times

Dehradun : होरावाला में स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में STF टीम और सहसपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित कैसीनो गैंबलिंग का पर्दाफाश किया है। STF टीम और देहरादून पुलिस ने रिजॉर्ट में दबिश दी तो वहां का मंजर देख पुलिस दंग रह गई।

पुलिस ने पाया कि संजीवनी रिजॉर्ट में अलग-अलग राज्य से आए कुछ लोग बेखौफ खुलेआम कैसीनो कॉइन गैंबलिंग का धंधा चला रहे थे। अवैध रूप से कैसीनो गैंबलिंग को संचालित किया जा रहा था।

Dehradun : कानून का उल्लंघन

वहीं रिजॉर्ट संचालक ने इस गैरकानूनी गतिवीधि पर अपनी तरफ से भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। चंद पैसों की लालसा में संजीवनी रिजॉर्ट संचालक ने कानून का उल्लंघन किया है और राज्य में आने वाले पर्यटकों से भी करवाया है। अपने रिजॉर्ट में गैरकानूनी गतिविधयों को अंजाम दिया है।

आपको बता दें STF टीम और देहरादून पुलिस ने दबिश में आरोपियों के कब्जे से एक लाख 22 हजार रुपए, 60 गड्डी ताश, 2300 कैसिनो कॉइन की बरामदगी की है। साथ ही मौके पर 15 लड़कियां भी मिली है।

Uttarakhand Tourism: Jim Corbett Park में रात्रि विश्राम पर रोक, Bizrani Zone 30 जून से बंद, अब नवंबर तक करना होगा इंतजार | Pradhan Times

Dehradun : लापरवाही के लिए गिरफ्तार

दरअसल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हरिद्वार और देहरादून आदि विभिन्न स्थानों से आए 25 लोग संजीवनी रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे, जहां कैसिनो कॉइन और ताश से ये लोग जुआ खेल रहे थे।

वहीं पुलिस प्रशासन ने मौके पर दबिश दी और पूछताछ कि तो पता चला कि ये पार्टी पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा नाम के व्यक्तियों द्वारा कराई जा रही है। जिसमे पारस गुलाटी और अन्य 24 जुआरुयों को गिरफ्तार किया है और कपिल अरोड़ा मौके से फरार है।

वहीं अब संजीवनी रिजॉर्ट के संचालक को भी इस बड़ी लापरवाही के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी है कि ये रिजॉर्ट उत्तराखंड के ही किसी बड़े अधिकारी का है और कुछ बड़े अधिकारी भी यहां आकर रूकते थे। किस बड़े अधिकारी का ये रिजॉर्ट है इसको लेकर भी जल्द खुलासा किया जाएगा, शक के दायरे में कुछ आला अधिकारी भी है।