Crime : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक लड़की ने खुद को फांसी लगा ली है। 17 साल की लड़की के पड़ोसी ने उसकी प्राइवेट फोटो ऑनलाइन लीक कर दी। जिसके बाद लड़की ने साड़ी से खुद को फांसी लगा ली।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पड़ोसी ने लड़की के प्राइवेट फोटो ऑनलाइन लीक कर दी थी। इसके बाद 17 वर्षीय लड़की ने अपने घर में फांसी लगा ली। लड़की ने गुरुवार को अपने घर के एक कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली।
पुलिस ने कहा कि उसके परिवार के सदस्य लड़की की तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने के लिए युवक के खिलाफ शिकायत करने उसके घर गए थे, लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि परिवार ने पहले मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
Crime : इंटरनेट पर पड़ोसी ने लीक की लड़की की प्राइवेट फोटो, लगाई फांसी | Pradhan Times
