मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जारी किया अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर | Pradhan Times

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक आते ही पहाड़ी जनपदों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। दरअसल पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही है बल्कि नदियां भी अब खतरे के निशान से उपर भह रही है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अलर्ट जारी करते हुए देश के अधिकांश स्थानों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कुछ ऊंचाई वाले पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है।

तो वहीं राजधानी देहरादून की बात करें तो दून में सुबह से ही मौसम के तेवर बदले हुए है। यहां सुबह से बारिश हो रही है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।