दीपावली स्पेशल: जाने पूजा का शुभ मुहूर्त, इस मंत्र से मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न…

दीपावली

कल दीपावली है और इस दिन लोग माँ लक्ष्मी और गणेश भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी दिवाली के दिन पृथ्वी पर भ्रमण करने आती हैं और इसी समय वो लोगों के घरों में भी जाती हैं। यही वजह है कि लोग दिवाली से पहले घर की साफ सफाई करते हैं, रंग रोगन करवाते हैं और घर की सजावट करते हैं। मान्यता है कि जिस जातक का घर साफ सुथरा होता है मां लक्ष्मी उसी के घर आती हैं और उसी व्यक्ति पर कृपा करती हैं। लेकिन जिसका घर साफ सुथरा नहीं होता है मां लक्ष्मी दरवाजे के बाहर से ही लौट जाती हैं।

शुभ मुहूर्त…

  • इस बार दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम के वक्त है। लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजाकर 42 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 11 मिनट तक चलेगा।
  • दिवाली के दिन प्रदोष काल में पूजा करनी भी शुभ मानी जाती है। प्रदोष काल शाम 5 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 11 मिनट तक चलेगा।
  • वृषभ काल शाम 7 बजकर 42 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 37 मिनट तक चलेगा।
  • अमावस्या तिथि 27 अक्टूबर को 12 बजकर 23 मिनट से लग जाएगी।
  • अमावस्या तिथि का समापन 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा।

मां लक्ष्मी का मंत्र …

‘ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:’ का 108 बार जाप करना चाहिए।