असम: महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से अचानक हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 43 लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री शिरपुर तालुका के वघाडी गांव में स्थित है। विस्फोट के समय फैक्ट्री में 100 लोग काम कर रहे थे। अब तक 8 लोगों के शव निकाले गए हैं।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है।