निकाय चुनाव परिणाम: चेयरमैन पद पर कांग्रेस ने तीन जगह मारी बाजी, बीजेपी को दी करारी हार..

निकाय चुनाव परिणाम: चेयरमैन पद पर कांग्रेस ने तीन जगह मारी बाजी, बीजेपी को दी करारी हार..

चम्पावत नगर पंचायत पर चेयरमैन पद पर कांग्रेस के विजय वर्मा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का खाता खोला। अल्मोड़ा में कांग्रेस के नगर पंचायत में निर्मल मठपाल और टिहरी गढवाल नगर पंचायत से ममता पंवार ने जीत दर्ज की। देवप्रयाग नगर पालिका परिषद् में भाजपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ। निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णकांत कोटियाल ने मारी बाजी। इससे पहले इनकी पत्नी शुभांगी कोटियाल अध्यक्ष पद पर थीं।