4 लड़कों ने 48 दोनों तक लड़की से किया गैंगरेप, मदद मांगने गई तो दरोगा ने भी किया शोषण, पढ़े!

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां खुर्जा नगर कोतवाली इलाके में पुलिस पर ही बेहद संवेदनशील आरोप लगने से हड़कंप मच गया है। बता दे कि एक गैंगरेप पीड़िता ने दो दरोगाओं पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी सनसनी फैल गई। विभाग द्वारा मामले के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है। वहीं इस घटना से संबंधित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार साल 2024 में तीन युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया, फिर उसका अपहरण कर 48 दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं पीड़िता ने वहां से भागकर तुरंत आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई, लेकिन इसके बावजूद न तो उसे न्याय मिला और न ही मामले में कोई कार्रवाई की गई।

वहीं अब पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि जांच अधिकारी दारोगा इकराम ने केस में मदद का भरोसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसका आरोप है कि वर्दी का भय दिखाकर और केस बिगाड़ने की धमकी देकर दारोगा ने कई बार उसका शोषण किया। इस बीच, दारोगा और पीड़िता से जुड़े कई कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनकी जांच के लिए पुलिस विभाग ने अलग से जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पति को कोतवाली में किया बंद

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसके पति ने न्याय की मांग की, तो दारोगा शुभम राठी ने उसे कोतवाली बुलाकर हवालात में बंद कर दिया। वहां उसको पीटा गया और 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई। साथ ही, डीआईजी से शिकायत करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई।

हैरानी की बात यह है कि आरोपित दोनों दारोगा शुभम राठी और इकराम अब भी उसी थाने में तैनात हैं, जहां से यह पूरा मामला सामने आया है। पुलिस विभाग दोनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच कर रही है और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो क्लिप और पीड़िता के लिखित बयान को अत्यंत गंभीरता से परखा जा रहा है। यदि आरोप सत्य पाए गए, तो दोनों दारोगाओं पर निलंबन, गिरफ्तारी और गैंगरेप व भ्रष्टाचार की धाराओं में FIR दर्ज करने तक की कार्रवाई हो सकती है।