बिजनौर में धार्मिक आयोजनों, कथाओं, मंदिर और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से आभूषणों की लूटपाट और चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल बिजनौर पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो इन जगहों पर जाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। खास बात ये है कि इस गैंग में एक आदमी को छोड़ कर बाकी सभी मुस्लिम समुदाय से है। पुलिस को इनके पास से सोने के चार कंगन, झुमके, टाप्स, चैन और सोना बेच कर मिला कैश बरामद हुआ है।
जानकारी के लिए बता दे कि ये लोग धार्मिक कथाओं में भगवा कपड़े पहन कर शामिल होते थे। फिर सोना पहने हुए महिलाओं को टारगेट करते, जिसके बाद उस महिला की घेराबंदी करके ओर भीड़ का फायदा उठाकर उनकी चैन काट कर भाग जाते थे। ये काम इतनी सफाई से करते कि महिलाओं की इसकी भनक तक नहीं लगती थी।
बता दे कि इस गैंग के बारे में पुलिस को तब लगी जब पिछले महीने बिजनौर के कीरतपुर कस्बे में भागवत कथा का आयोजन हुआ। उस आयोजन। के दौरान इस गैंग द्वारा एक ही दिन में 3 महिलाओं की सोने की चैन चोरी हुई। जिसके बाद अरविंद कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई कि और आरोप लगाया था कि किसी ने उसकी पत्नी का तीन तोले वजन का सोने का चैन काट लिया है। उसी दिन दो और लोगों ने भी अपने सोने की चैन चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई। जिसके बाद पुलिस ने दो टीम तैयार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
