Uttarakhand : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अस्पताल में भर्ती, CM धामी ने जाना हाल | Pradhan Times

Uttarakhand : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कुशलक्षेम जानने के लिए आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

NEWS : स्कूल में ‘अजान बजाने’ पर मचा बवाल, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, शिक्षक निलंबित | Pradhan Times

Uttarakhand : इस इन्फेक्शन के कारण हुए भर्ती

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। डा. कंडवाल ने बताया कि पूर्व सीएम की तबियत में सुधार है। अगले एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा आदि उपस्थित थे। इधर पूर्व सीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूरेन इन्फेक्शन के कारण ऐतिहतन देर रात आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती हैं। आरोग्यधाम के चेयरमैन डॉक्टर विपुल कंडवाल के अनुसार कोई गंभीर बात नहीं है। आवश्यक एंटीबायोटिक और ड्रिप आदि पहले ही दी जा चुकी है। Also Read :  Uttarakhand में 22 आईएएस, 5 पीसीएस समेत 36 अधिकारियों के हुए तबादले | Pradhan Times Uttarakhand : CM धामी ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा, विद्युत चोरी पर सख्ती के दिए निर्देश | Pradhan Times