इसलिए दरकने लगे उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़, NASA ने बताई चौंकाने वाली वजह | Pradhan Times

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उत्तराखंड और हिमाचल समेत नेपाल में लगातार पहाड़ों के दरकने की खबरें आए दिन देखने को मिल रही हैं।

बता दें इन राज्यों में भूस्खलन की घटनाओं में 70 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? नासा के वैज्ञानिकों ने इसके पीछे क्या क्या वजह बताई?

बीते वर्ष फरवरी माह में अमेरिका स्थित नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन की एक स्टडी में पाया गया था कि हिमालयी राज्यों में जलवायु परिवर्तन और अधिक वर्षा भूस्खलन का कारण बन सकता है।

जहां नासा के वैज्ञानिकों ने सेटेलाइट की मदद से बदलते मौसम के पैटर्न से अनुमान लगाया था कि यह भूस्खलन का कारण कैसे बनेगा।