NEWS : Javed Akhtar ने पाकिस्तान पर कर दिया सर्जिकल स्ट्राइक, कहा- मुंबई हमले के आतंकी….. | Pradhan Times

NEWS : देश के मशहूर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने वह कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाये। उन्होंने पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तान को आईना दिखाने का काम किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैज फेस्टिवल में शिरकत करने लाहौर पहुंचे जावेद ने कहा कि भारत की तरफ से तमाम सुबूत देने के बावजूद 26/11 मुंबई हमले के गुनहगार अभी तक पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं जबकि पूरी दुनिया ने देखा कि मुंबई पर कैसे हमला किया गया।

NEWS : पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं आतकंवादी

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में से एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आप कई बार पाकिस्तान आए हैं। जब आप वापस जाते हैं, तो क्या आप अपने लोगों को बताते हैं कि हम अच्छे लोग हैं? इस पर जावेद ने कहा, एक-दूसरे पर आरोप लगाने से मुद्दा हल नहीं होगा।

हमने देखा है कि किस तरह मुंबई पर हमला किया गया। वे (आतकंवादी) न नॉर्वे से थे, न मिस्र से। वे अभी भी पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं। भारत ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है। ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

NEWS : पाकिस्तान में लता मंगेश्कर पर कोई कार्यक्रम क्यों नहीं?

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों नुसरत फतेह अली खान और मेहदी हसन के लिए बड़े आयोजन किए गये, बावजूद पाकिस्तान ने कभी भी लता मंगेशकर के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

NEWS : 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हुआ था हमला

26 नवंबर 2008 को समुद्री रास्ते से 10 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसे थे। इस दौरान उन सबने अंधाधुंध फायरिंग कर 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की हत्या कर दी थी।

आतंकी हमले में पुलिस के साथ ही कई आम लोगों की जान भी गई थी जबकि करोड़ों की संपत्ति का भी नुकसान हुआ था।

Also Read : NEWS : केजरीवाल सरकार ने Ola-Uber और Rapido बाइक टैक्सी पर लगाया बैन, पढ़ें | Pradhan Times