Haldwani Modest Park: 10.5 हेक्टेयर में बनेगा हल्द्वानी का सबसे आधुनिक पार्क, जानिए लागत | Pradhan Times

haldwani

Haldwani Modest Park: उत्तराखंड के हल्द्वानी में नगर निगम की ओर से अब तक का सबसे आधुनिक पार्क बनाया जाएगा। आपके बता दें ये पार्क 10.5 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।

रामपुर रोड के पास अग्रसेन भवन के पीछे खाली पड़े जंगल को पार्क में तबदील किया जाएगा।

हालांकि ये ज़मीन वन विभाग की है लेकिन नगर निगम अब इस पर हल्द्वानी का अब तक का सबसे आधुनिक पार्क बनाने जा रहा है। इस जमीन के बदले नगर निगम वन विभाग को कहीं और भूमि उपल्बध कराएगा।

हल्द्वानी में कई पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए संसाधन लगाये गये हैं, जिससे बच्चों के खेलने के लिए अच्छा माहौल मिला। इन पार्कों की सफलता को देखते हुए अब नगर निगम शहर में सबसे बड़ा और सबसे अत्याधुनिक पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है।

पार्क का निर्माण जल्द से जल्द हो सके इसके लिए नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। आपको बता दें इस पार्क को बनाने में लगभग 5 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया जा रहा है।