Dehradun : चोरों ने मचाया हड़कंप, महिलाओं को कमरे में बंद कर बदमाशों ने लूटा घर | Pradhan Times

Dehradunतीन घरों में चोरी घटनाएं सामने आने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। गोरखपुर चौक के पास बदमाशों ने यहां महिलाओं को पहले कमरे में बंद किया और फिर घर लूटा।

इसी के पास बमाशों ने एक और घर को लूटा। जबकि तीसरी घटना बनियावाला में हुई। शहर में शुक्रवार देर को तीन घरों में लूट की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी जुटा रही है।

गोरखपुर चौके के पास घर में लूट की घटना रात करीब तीन बजे हुई। तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली कटकर अंदर दाखिल हुए। शहर में तीन घरों में लूट की घटना सामने आई है। गोरखपुर चौक के पास एक घर लूटने घुसे बदमाशों ने यहां पहले महिलाओं को कमरे में बंद किया।

Dehradun : चोरी की घटना को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर में वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और भांजा मौजूद था। रात करीब तीन बजे तीन सशस्त्र बदमाश दरवाजे की जाली कटकर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने दोनों महिलाओं और बच्चे को कमरे में बंद किया और जेवर आदि लूट लिए।

वहीं बनियावाला में शुक्रवार देर रात एक घर में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गोरखपुर चौक के पास एक घर में महिलाओं को कमरे में बंद कर जेवर लूटे।

गोरखपुर चौक से कुछ दूर पर ही नितिन नाम के एक युवक के घर पर भी चोरी की वारदात हुई। घटाना के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

Uttarakhand : नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड, पढ़ें पूरी खबर | Pradhan Times