Dehradun: देहरादून में खुला लंदन के Goila Butter Chicken का Food Outlet, अब Smokey Butter Chicken का उठा सकेंगे लुप्त | Pradhan Times - Pradhan times
19 Jun, 2025
Latest News

Dehradun: देहरादून में खुला लंदन के Goila Butter Chicken का Food Outlet, अब Smokey Butter Chicken का उठा सकेंगे लुप्त | Pradhan Times

Dehradun: अंतरराष्ट्रीय खाद्य वितरण श्रृंखला Goila Butter Chicken (जीबीसी) ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपना आउटलेट खोला है। अपने हाथों का जादू अपने व्यंजनों में घोलकर लोगों को जबरदस्त ज़ायका देने वाला मशहूर गोइला बटर चिकन लंदन में भी उपस्थित है।

बता दें यह कंपनी का 11वां आउटलेट है। इस चेन के पीछे सेलिब्रिटीशेफ- सारांश गोइला हैं, जिनकी दिल जीतने वाली रेसिपी लाखो लोगों को लुभा रही है। सारांश गोइला ने शेफ संजीव कपूर और माधुरी दीक्षित द्वारा होस्ट किए गए एक लोकप्रिय रियलिटी शो में सुपरशेफ का खिताब जीता है।

इतना ही नहीं सारांश गोइला मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया में गेस्ट जज भी रह चुके हैं। बात अगर सारांश गोइला की लोकप्रिय डिश बटर चिकन की करें तो उनकी ये स्वादिष्ट रेसिपी सभी क्षेत्रों के लोगों से वाहवाही बटोर रही है।

मुंबई के स्वाद से लेकर लंदन की थाली में अब Dehradun भी हुआ शामिल

इस बटर चिकन की खास बात ये है कि ये न केवल मीठा बल्कि क्रीमी और स्मोकी भी होता है। सारांश गोइला की इस डिश ने बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की है, जिसके कारण उन्होंने 2016 में मुंबई में अपना पहला क्लाउड किचन गोइला बटर चिकन नाम से खोला।

Goila Butter Chicken इस श्रृंखला के नाम पर मत जाइए, क्योंकि ये बिरयानी, बटर पनीर, पनीर टिक्का, दाल मखनी, चिकन नान बम, रोल्स आदि सहित कई प्रकार के वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के व्यंजन बनाते हैं।

 

जीबीसी देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, लंदन के बाद अब देहरादून भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रहा है। मुंबई के स्वाद से लेकर लंदन की थाली तक, यह श्रृंखला प्रमुख सामग्री, मानकीकृत स्वाद और स्वच्छता प्रोटोकॉल के साथ लगातार गुणवत्ता बनाए रखती है। देहरादून में कभी भी-कहीं भी अपने ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के माध्यम से जीबीसी से ऑर्डर कर सकते हैं।

 

Also Read : Uttarakhand: उत्तराखंड की होनहार बेटी Mansi Negi World Athletics Championship के लिए हुई क्वालीफाई | Pradhan Times