अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में एक युवक को नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, पकड़ा गया युवक कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, युवक मंदिर परिसर में नमाज अदा करने का प्रयास कर रहा था। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका, तो वह कथित तौर पर संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए युवक से खुफिया एजेंसियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों का कहना है कि युवक ने राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ने की कोशिश की थी। इसी दौरान कुछ श्रद्धालुओं की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद युवक को मौके से पकड़ लिया गया।
