बॉलीवुड के विलेन्स के बेटे करते है अपने पिता से अलग काम….

मुंबई : बॉलीवुड फिल्में अक्सर विलेन के बिना अधूरी रहती है। बॉलीवुड में खलनायकों की भूमिका शुरुआत से ही बहुत खास रही है। हम आपको चुनिंदा विलेन्स से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे और इन विलेन्स के बेटों के बारें में भी बताएंगे कि इस वक्त वो क्या कर रहें हैं।

परेश रावल

परेश रावल की कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ जरुर देखे होंगे। इस फिल्म में ‘बाबू भाई’ के किरदार से परेश रावल काफी प्रसिद्ध हुए थे। लेकिन उनके बेटे का आदित्य रावल बॉलीवुड में नहीं फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

एम बी शेट्टी

बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर विलेन्स में जाने माने एम बी शेट्टी अपने किरदार में इतना धूस जीते थे कि सभी उनको देखकर डर जाते थे। उन्होंने अपने बेबॉक किरदार से बॉलीवूड में एक अलग ही छाप छोड़ी हैं। तो वहीं उनके बेटे रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड को इतनी सुपरहिट फिल्में दी हैं। कि सबसे पहले गजब डायरैक्टर का नाम ले तो सबकी जुबान पर रोहित का नाम ही आता है।

शक्ति कपूर

अपने खलनायक वाले रोल के अलावा कॉमेडी रोल्स के लिए भी चर्चित एक्टर शक्ति कपूर का नाम भी खतरनाक खलनायकों की लिस्ट में शामिल है। शक्ति कपूर की तरह ही उनके बेटे सिद्धांत भी फिल्मी दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं। वे ‘हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।