देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार नहीं उसे तत्काल समाप्त कर सरकार : धस्माना | Pradhan Times

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग किये जाने की मांग दोहराई है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उस बयान पर जिसमें मुख्यमंत्री ने देवस्थानम बोर्ड के बारे में पुनर्विचार करने की बात कही है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पुनर्विचार की बात को खारिज करते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग कर उस कानून को ही समाप्त करने की मांग की, जिसके तहत देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजापा सरकार इस कानून को और देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करेगी तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार इस काम को करेगी।

धस्माना ने कहा कि भाजापा सरकार ने बिना हक़ हकूक धारियों और पंडा पुरोहितों को विश्वास में लिए बिना इस कानून को बना कर देवस्थानम बोर्ड का गठन जनभावनाओं के विपरीत किया गया।